जून 4, 2026

प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर देश भर में रेहडी पटरी के जीवन को बदलने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण पर आधारित पीएम स्वनिधि योजना ने अनगिनत रेहडी पटरी वालो के लिए गारंटी मुक्त ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर सुनिश्चित किए हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए, उनके दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के प्रयास देश की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

आज हम #6YearsofPMSVANidhi योजना का जश्न मना रहे हैं। इस योजना से अनगिनत रेहडी पटरी वालो के जीवन में बदलाव आया है। इस योजना ने बिना किसी गारंटी के ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह योजना विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण पर आधारित है। अपनी दृढ़ता और उद्यमशीलता से देश की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बनाने वाले सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading