जून 13, 2026

रक्षा मंत्री और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के दूसरे संवाद में भाग लेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स 1 जून, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस संवाद में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे।

इस बैठक में रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने, सैन्य अंतर-संचालनीयता बढ़ाने, उद्योग सहयोग, जिसमें सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसर शामिल हैं, और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा घटनाक्रमों पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि यह बैठक द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक विश्वास और सहयोग को बढ़ाएगी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देगी और रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करेगी।

श्री रिचर्ड मार्ल्स की यह यात्रा अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहले संवाद के बाद हो रही है और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती गति को दर्शाती है। ऑस्ट्रेलिया, भारत के स्वतंत्र, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की बढ़ती गहराई और परिपक्वता को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading