जून 21, 2026

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करने वाला एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक लेख साझा किया, जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वच्छ ऊर्जा से खाना पकाने में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लेख में एक महत्वपूर्ण बदलाव की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जहां महिलाओं को अब केवल नीति की लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि इसके आरंभिक बिंदु के रूप में देखा जाता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

“केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp लिखते हैं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जहां महिलाओं को नीति की लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि इसके आरंभिक बिंदु के रूप में देखा जाता है।

इस कार्यक्रम ने एलपीजी कवरेज का विस्तार किया और लक्षित सब्सिडी हस्तांतरण को सक्षम बनाया, जिससे 10 करोड़ से अधिक महिलाओं तक लाभ पहुंचा। खाना पकाने के लिए एलपीजी अपनाने से घरेलू वायु प्रदूषण कम हुआ और जीवन स्तर में सुधार भी हुआ है। अब ध्यान अनवरत उपयोग, सामर्थ्य और ऊर्जा न्याय सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
कृपया इस ज्ञानवर्धक लेख को पढ़ें!”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading