जून 16, 2026

राज्यपाल ने धर्मसंघ महाविद्यालय, नई दिल्ली का किया दौरा

आध्यात्मिक संस्थान भारत की सांस्कृतिक विरासत के संवाहक: राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने पूज्य संत एवं माता ललिता के उपासक, पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्यपाल ने परिसर में गौ सेवा में भाग लिया और इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक बताया। उन्होंने युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से भी बातचीत की।
राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचारों से ही इस महाविद्यालय की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आज भी वैदिक ज्ञान को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रति जिम्मेदार और सांस्कृतिक रूप से जागरूक युवाओं का निर्माण कर रहा है।
श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक संस्थानों की भूमिका और भी महत्त्वपूर्ण हो गई है। यह संस्थान तेजी से बदलते समाज में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, करुणा और सेवा भाव को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ चरित्र और सांस्कृतिक समझ का भी समावेश हो। उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर भी बल दिया और छात्रों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल ने महाविद्यालय द्वारा समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां के विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जयपुरिया ने राज्यपाल का स्वागत किया।
कार्यक्रम में आईआईएम इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading