मार्च 9, 2026

रक्षा मंत्री भारतीय नौसेना के पी8I विमान पर सवार

माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान भारतीय नौसेना पी8I लंबी दूरी की समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान की उड़ान भरी।

मिशन के दौरान, लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

2013 से आरंभ करके पी8I विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारतीय नौसेना के लगातार निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस उड़ान के लिए उड़ान दल में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना वायु संचालन अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading