मार्च 25, 2026

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए देवी चंद्रघंटा की दिव्य और कल्याणकारी कृपा का वर्णन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया जिसमें उन्होंने देवी चंद्रघंटा की दिव्य व कल्याणकारी महिमा का वर्णन किया।

प्रधानमंत्री ने माँ चंद्रघंटा के चरणों में विनम्र वंदना अर्पित की और कामना की कि शक्ति और सौम्यता की प्रतीक आदि-शक्ति माँ देवी, सभी भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें। श्री मोदी ने देवी की महिमा का उल्लेख करते हुए प्रार्थना की कि माता का आशीर्वाद प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाए और सभी का जीवन सुख-समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो।

प्रधानमंत्री ने एक्स के माध्यम से संदेश साझा करते हुए लिखा:

“मां चंद्रघंटा को प्रणाम! माता से प्रार्थना है कि वे हर किसी को सशक्त, समृद्ध और सौभाग्यपूर्ण जीवन का आशीष दें।

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥”

सिंह पर सवार और अजेय शस्त्रों को धारण करने वाली माता चंद्रघंटा का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त हो और उनकी दिव्य कृपा हम पर सदैव बनी रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading