मार्च 18, 2026

सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सा कार्यक्रम (एनएएम) के तहत 203 अस्पतालों और 383 औषधालयों के साथ आयुष बुनियादी ढांचे का विस्तार किया

भारत सरकार ने वर्ष 2014-15 में राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की केंद्र प्रायोजित योजना आरम्भ की, जिसका कार्यान्वयन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के माध्यम से किया जाना है। इस योजना का उद्देश्य आयुष प्रणालियों के समग्र विकास और संवर्धन के लिए उनके प्रयासों में सहायता करना है। इसमें राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, देश के विभिन्न भागों में 50/30/10 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों (आईएएच) और आयुष औषधालयों की स्थापना के लिए सहायता प्रदान करना शामिल है, जो एनएएम दिशानिर्देशों के विद्यमान प्रावधानों के अंतर्गत है। एनएएम के तहत, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से एसएएपी के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, देश के विभिन्न भागों में कुल 203 आईएएच और 383 आयुष औषधालयों की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। आईएएच और आयुष औषधालयों की स्थापना के लिए स्वीकृत इकाइयों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति क्रमशः अनुलग्नक I और II में दी गई है 

(ग) एनएएम के तहत, चालू वित्तीय वर्ष के दौरान एस.ए.ए.पी. के अनुमोदित कार्यकलापों के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को केंद्रीय हिस्से के रूप में आज तक कुल 424.24 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता जारी की गई है।

अनुलग्नक – I

एकीकृत आयुष अस्पतालों (आईएएच) की स्थापना के लिए अनुमोदित इकाइयों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नामआईएएच की संख्या
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1
आंध्र प्रदेश2
अरुणाचल प्रदेश5
असम8
बिहार1
चंडीगढ़1
छत्तीसगढ10
दादर नगर हवेली और दमन एवं दीव1
गोवा2
गुजरात2
हरियाणा1
हिमाचल प्रदेश3
जम्मू – कश्मीर7
झारखंड7
कर्नाटक3
केरल10
लक्षद्वीप1
मध्य प्रदेश13
महाराष्ट्र14
मणिपुर11
मेघालय3
मिजोरम2
नागालैंड7
ओडिशा3
पुद्दुचेरी3
पंजाब2
राजस्थान33
सिक्किम2
तमिलनाडु6
तेलंगाना3
त्रिपुरा2
उत्तर प्रदेश25
उत्तराखंड7
पश्चिम बंगाल2
कुल योग203

अनुलग्नक – II

नए आयुष औषधालयों की स्थापना के लिए अनुमोदित इकाइयों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति

क्रम संख्याराज्य/केंद्र शासित प्रदेशइकाई स्वीकृत
1अरुणाचल प्रदेश2
2असम100
3जम्मू और कश्मीर10
4महाराष्ट्र1
5मणिपुर8
6मेघालय10
7तमिलनाडु2
8उत्तर प्रदेश250
कुल383

यह जानकारी आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने 13 मार्च 2026 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी थी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading