मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनएक्सटी समिट में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने आईटीवी नेटवर्क नेटवर्क के एनएक्सटी समिट में दिए गए अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और एक विकसित राष्ट्र बनने के वर्तमान लक्ष्य के बीच समानता बताते हुए, श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह 1930 की (दांडी) यात्रा ने देश को आजादी के लिए एकजुट किया था, उसी तरह वर्तमान “विकसित भारत” मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:

“कभी भारत में जिस कार्य को Next to Impossible माना जाता था, आज का भारत उसे साकार करके दिखा रहा है।”

“आज युद्ध के चलते जो वैश्विक संकट बना है, उससे निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।”

“बीते एक दशक में हमारी सरकार के प्रयासों से माओवादी आतंक अंतिम सांसें ले रहा है। इसी का परिणाम है कि कभी जो इलाके डर के साए में जीने को मजबूर थे, वहां आज विकास की नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading