मार्च 7, 2026

प्रदेश में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू

प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 की अवधि के लिए लागू होगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने खुदरा शराब इकाइयों के आवंटन को पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से करने को स्वीकृति प्रदान की है। पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  (www.hptax.gov.in)  और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल  (https://egovef.hptax.gov.in/)  पर उपलब्ध करावाया गया है। पोर्टल को सीधे https://eauction.gov.in/ngauction  पर भी एक्सेस किया जा सकता है।
ई-नीलामी, इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।
सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 26 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 2 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगी।
मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 5 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6ः30 बजे से 6 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 7 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य हैं। उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को परामर्श दिया कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading