अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में अपितु भारतीय संस्कृति और परंपरा को समृद्ध बनाने में भी अद्वितीय योगदान दिया। श्री मोदी ने कहा, “सामाजिक सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

“मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading