अप्रैल 24, 2026

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान ही कर्पूरी ठाकुर की राजनीति के केंद्र में था। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी सादगी और जीवन भर जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा और उनका अनुकरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा;

“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading