अप्रैल 26, 2026

गणतंत्र दिवस 2026: क्षेत्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का समापन

राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में 16 चयनित टीमें प्रस्तुति देंगी

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर पर समापन हो चुका है। 24 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रदर्शन करने के लिए 16 टीमों का चयन किया गया है। ब्रास बैंड बॉयज, ब्रास बैंड गर्ल्स, पाइप बैंड बॉयज और पाइप बैंड गर्ल्स श्रेणियों में प्रत्येक क्षेत्र (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) से चार-चार टीमें ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश भर के स्कूली बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करना है। चयनित 16 टीमों की सूची इस प्रकार है:  

क्रमांकस्कूलराज्य/केंद्र शासित प्रदेशक्षेत्र
ब्रास बैंड बॉयज
1.सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपंगुटु, चाईबासा, पश्चिम सिंहभूमझारखंडपूर्व
2.संजीवनी सैनिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, कोपरगांव, जिला-अहिल्यानगरमहाराष्ट्रपश्चिम
3.सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, एलडीए, लखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर
4.पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेरिये, कासरगोडकेरलदक्षिण
ब्रास बैंड गर्ल्स
1.होली क्रॉस हाई स्कूल, कारबुक, गोमतीत्रिपुरापूर्व
2.डॉन बॉस्को हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, टैगोर नगर, विक्रोली ईस्ट, मुंबईमहाराष्ट्रपश्चिम
3.सेंट जोसेफ कॉलेज, रुचि खंड-1, शारदानगर, आशियाना, लखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर
4.प्रोविडेंस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोझिकोडकेरलदक्षिण
पाइप बैंड बॉयज
1.कैराली स्कूल, सेक्टर-2, एचईसी टाउनशिप, रांचीझारखंडपूर्व
2.श्री स्वामी नारायण गुरुकुल कुमार विद्यालय, गिर सोमनाथगुजरातपश्चिम
3.सरकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बादलीदिल्लीउत्तर
4.द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, गोधी मंदिर हसौद, भानसोज रोड, नवागांव, रायपुरछत्तीसगढदक्षिण
पाइप बैंड गर्ल्स
1.कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके, रांचीझारखंडपूर्व
2.पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगरराजस्थानपश्चिम
3.सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय, राज नगर पार्ट-II एक्सटेंशन, पालम कॉलोनीदिल्लीउत्तर
4.पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, एएससी सेंटर, बैंगलोरकर्नाटकदक्षिण

प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार (प्रथम स्थान-51,000 रुपए, द्वितीय स्थान-31,000 रुपए, तृतीय स्थान-21,000 रुपये), एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में शेष टीमों को 11,000 रुपए का सांत्वना नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन रक्षा मंत्रालय द्वारा नियुक्त जूरी द्वारा किया जाएगा जिसमें सशस्त्र बलों के प्रत्येक विंग (सेना, नौसेना और वायु सेना) के सदस्य शामिल होंगे।

यह प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। प्रथम स्तर का आयोजन सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यालयों द्वारा किया गया, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, पीएम श्री और सैनिक विद्यालय शामिल थे।

प्रत्येक श्रेणी में हर राज्य से चार विजेता बैंड समूहों ने क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। पिछले वर्ष की प्रतियोगिता की सफलता को देखते हुए, इस वर्ष उत्साह और भागीदारी का स्तर उल्लेखनीय रूप से बढ़ा। राज्य स्तर पर 763 स्कूल बैंड टीमों ने भाग लिया जिनमें से 94 स्कूल बैंड टीमों को क्षेत्रीय स्तर के लिए चुना गया। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 80 स्कूल बैंड टीमों ने भाग लिया जिनमें 2,217 बच्चे शामिल थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading