अप्रैल 23, 2026

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं।

श्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“बीते 11 वर्षों से देश के हर सेक्टर में संभावनाओं के अनंत द्वार खुल रहे हैं। कंटेंट और क्रिएटिविटी इन्हीं में शामिल है, जहां हमारे युवा साथी रामायण और महाभारत की प्रेरक कहानियों को भी गेमिंग वर्ल्ड का हिस्सा बना सकते हैं। यहां तक कि हमारे हनुमान जी ही पूरी दुनिया की गेमिंग को चला सकते हैं!

#YoungLeadersDialogue2026”

“हमने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का जो सिलसिला शुरू किया है, वो अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन गया है। इसके केंद्र में हमारी युवा शक्ति ही है।”

#YoungLeadersDialogue2026”

“गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने आइडियाज को हमेशा आगे रखना है। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन भी हमें यही सिखाता है।

#YoungLeadersDialogue2026”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading