अप्रैल 22, 2026

भारतीय नौसेना ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 में भारत की समुद्री विरासत का प्रदर्शन किया

भारतीय नौसेना नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले 2026 में भाग ले रही है। यह साहित्य, ज्ञान और विरासत का उत्सव मनाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित 9 दिवसीय मेगा मेले का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

भारतीय नौसेना की भागीदारी भारत की समृद्ध समुद्री विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्ट करती है। भारतीय नौसेना का प्रमुख अनुसंधान संस्थान, नौसेना इतिहास प्रभाग (एनएचडी), इस पहल का नेतृत्व कर रहा है। एनएचडी ने एनबीटी के सहयोग से भारतीय नौसेना के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें भारतीय नौसेना के प्रामाणिक प्रकाशनों के साथ-साथ बारीकी से तैयार किए गए जहाजों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। ये स्टॉल आगंतुकों को नौसेना के विकास, परंपराओं और परिचालन उत्कृष्टता की जीवंत झलक प्रदान करते हैं।

हॉल नंबर 5 में स्थित नौसेना मंडप में, भारतीय नौसेना के आधिकारिक इतिहास (1945-2021) के सात खंड, भारतीय नौसेना के विभिन्न जहाजों, पनडुब्बियों, वायु स्क्वाड्रनों और प्रतिष्ठानों के इतिहास के साथ-साथ भारत के समुद्री इतिहास पर पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं ताकि आगंतुकों को देश की समृद्ध समुद्री और नौसैनिक विरासत की बेहतर समझ मिल सके।

ये प्रदर्शनियां भारत की समुद्री यात्रा का एक आकर्षक वृत्तांत प्रस्तुत करती हैं जिसमें विद्वत्ता और दृश्य आकर्षण का मिश्रण है।

अपने अकादमिक प्रयासों के अंतर्गत, एनएचडी ने 10 जनवरी 2026 को 1971 के युद्ध पर केंद्रित एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जिसका संचालन कमांडर नीरज वशिष्ठ ने किया। पैनल में सेवानिवृत्त वीआरसी कमांडर विजय प्रकाश कपिल और प्रख्यात रक्षा पत्रकार संदीप उन्नीथन ने भाग लिया। उन्होंने भारत के नौसेना इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर गहन विचार प्रस्तुत किए।

‘नौसेना समुद्री अभियान: अतीत और वर्तमान’ विषय पर एक पैनल चर्चा 11 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे से हॉल 5 के पवेलियन में आयोजित की जाएगी। सत्र का संचालन कमांडर कलेश मोहनन करेंगे; पैनल में कैप्टन प्रशांत सी मेनन और कमांडर नीरज वशिष्ठ शामिल होंगे। ‘नियम आधारित व्यवस्था का निर्माण: भारतीय नौसेना की भूमिका’ शीर्षक पर एक अन्य महत्वपूर्ण पैनल चर्चा 14 जनवरी 2026 को एसोसिएट प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह अरहा के संचालन में आयोजित की जाएगी जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर अनुपमा थपलियाल और लेफ्टिनेंट जीवितेश सहारन हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस पुस्तक मेले का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नौसेना पर नौसेना इतिहास विभाग द्वारा तैयार की गई एक पुस्तक का विमोचन होगा जिसका अनावरण नौसेना प्रमुख द्वारा एक भव्य समारोह में किया जाएगा।

प्रदर्शनियों और चर्चाओं के अलावा, एनएचडी युवा आगंतुकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर, लड़के-लड़कियों को भारतीय नौसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। नौसेना से संबंधित प्रकाशनों और स्टालों ने पहले ही जनता का काफी ध्यान आकर्षित किया है।

भारतीय नौसेना नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 में आने वाले सभी आगंतुकों को अपनी गौरवशाली सेवा और भारत की चिरस्थायी समुद्री विरासत के बारे में अधिक जानने के लिए आमंत्रित करती है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading