मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर आज गहरी चिंता व्यक्त की।

श्री मोदी ने कहा कि वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास शत्रुता को समाप्त करने और स्थायी शांति स्‍थापित करने का सबसे कारगर मार्ग हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखने और इन्हें कमजोर करने वाले किसी भी कार्य से बचने का आग्रह किया।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास, शत्रुता को समाप्त करने और शांति स्‍थापित करने का सबसे बेहतर मार्ग हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।

@KremlinRussia_E”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading