मार्च 15, 2026

एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण बनाएगा उनकी डिजिटल पहचान

कृषि को आधुनिक व प्रभावी बनाने के लिए कृषि विभाग एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण करवा रहा है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने दी।
उप निदेशक ने कहा कि एग्रीस्टैक एक डिजिटल इकोसिस्टम का आधार है। यह सिस्टम किसानों का पूरा डाटाबेस (भूमि, आय व ऋण) तैयार करता है। इससे किसानों की पहुंच सीधे बाज़ार तक, योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने, फसल प्रबंधन, पारदर्शिता व बेहतर डिजिटल पहचान व सशक्त राष्ट्रीय डिजिटल पहचान बनेगी ताकि किसानों की आय बढ़ सके।
डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि एग्रीस्टैक में पंजीकरण के लिए किसानों का आधार कार्ड व इससे जुड़ा फोन नंबर तथा जमाबंदी नंबर की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि किसान जनसेवा केंद्र (सी.एस.सी.) या किसान मित्र केंद्र में जाकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण पर होने वाला व्यय सरकार वहन करेगी।
उन्होंने सभी किसानों व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े परिवारों से आग्रह किया कि एग्रीस्टैक में अपना पंजीकरण करवाएं ताकि समय व पात्रता के आधार पर सभी लाभान्वित हो सकें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading