मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायेद के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायेद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वे एक महान राजनीतिज्ञ एवं दूरदर्शी नेता थे जिनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध समृद्ध हुए।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“मैं महामहिम शेख खलीफा बिन जायेद के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। वे एक महान राजनीतिज्ञ एवं दूरदर्शी नेता थे जिनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध समृद्ध हुए। भारत के लोगों की हार्दिक संवेदनाएं संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading