मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि नितिन नबीन ने पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक युवा और कर्मठ नेता हैं और उनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है तथा बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के रूप में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। उन्‍होंने कहा कि नबीन विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन की ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे।

1 ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी” पर विचार किया;

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading