जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शिमला में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया ।
ट्राइफेड की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी शिमला के मशहूर मॉल रोड पर स्थित गैटी थियेटर में लगाई गई। इसमें जनजातीय बुनकर के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया ।
इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में ट्राइफेड ने पीतल से बनी वस्तुओं, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों, पेंटिंग और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी का प्रबंध कर रही सुश्री सावित्री नेगी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जनजातीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और आम लोगों को इन कलाकारों के उत्पादों से रूबरू कराना है।
गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्य में आज देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है।
