मार्च 14, 2026

44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में रक्षा उत्पादन विभाग भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताएं प्रदर्शित करेगा

रक्षा उत्पादन विभाग 14 से 27 नवंबर, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एक विशेष मंडप स्थापित करेगा। इस मंडप में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा उत्पादन विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियां और रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती शक्ति, नवाचार और आत्मनिर्भरता प्रदर्शित की जाएंगी।

भू-रक्षा प्रणाली, नौसैनिक उपकरण, एयरोस्पेस और उभरती प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अत्याधुनिक उपकरण तथा अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार युक्त विभिन्न साजो-सामान प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें रक्षा उत्कृष्टता में नवाचार (आईडीईएक्स) कार्यक्रम के रक्षा स्टार्ट-अप के साथ ही रक्षा क्षेत्र के सभी 16 सार्वजनिक उपक्रम भाग लेंगे।

रक्षा उत्पादन विभाग के मंडप का उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देना और आउटरीच पहल के तहत आम जनता से जुड़ना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading