प्रधानमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के आवास पर जा कर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की सेवा चिरस्मरणीय है और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
“श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा चिरस्मरणीय है और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।”
