मई 1, 2026

राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पण्डित सुख राम का दूरसंचार क्षेत्र को विस्तार प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता थे जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे।

राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading