जून 25, 2026

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की और उन्हें आसियान की अध्यक्षता मिलने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की।

मोदी ने परस्‍पर बातचीत के दौरान मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मलेशिया के नेतृत्व में आगामी आसियान-संबंधी शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अपनी रुचि भी व्यक्त की और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा:

“मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री श्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए उत्सुक हूं।

@anwaribrahim”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading