अप्रैल 22, 2026

प्रधानमंत्री ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमारे गहरे होते संबंध पूरे हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

@takaichi_sanae”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading