मार्च 7, 2026

मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण का कार्यक्रम जारी

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने आज बताया कि आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं और नगर निगमों को छोड़ कर अन्य शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण (अपडेट) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तर द्वारा मतदान केन्द्र की मैपिंग पूरी करने की तिथि 12 मई, 2022 निर्धारित की गई है। खण्ड स्तर द्वारा अनुभाग की मैपिंग 17 मई, 2022 तक, मतदाता सूची भाग-1 का सत्यापन और मतदाता सूची भाग-2 के निर्वाचकों की मैपिंग 28 मई, 2022 तक तथा भाग-1 व भाग-2 का एकीकरण 31 मई, 2022 तक पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 31 मई, 2022 के बाद प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके उपरान्त आयोग पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी करेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading