अप्रैल 25, 2026

राज्यपाल ने नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम का दौरा किया

बालिकाओं और महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

दिवाली उत्सव से पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी एवं राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष जानकी शुक्ला ने आज जिला शिमला के मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में रह रही महिलाओं और बालिकाओं को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां वितरित कीं।
इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा जीवन को आकार देने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि अपना उत्साह कभी कम न होने दें और सदैव राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का प्रयास करें।
श्री शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के त्यौहार राज्य की समृद्ध देव संस्कृति से जुड़े हुए हैं। हमारी भावनाएं और मूल्य सदैव इन दिव्य परंपराओं से जुड़े रहने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि ऐसे संस्थानों में रह रहे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर दिए जाने चाहिए। उन्हें सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें अपना कौशल और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का उपयुक्त मंच मिल सके।
राज्यपाल के सचिव सी. पी. वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading