मार्च 10, 2026

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर सभी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

मोदी ने प्राचीन काल से ही भारतीय समाज और पारिवारिक जीवन पर महर्षि वाल्मीकि के पवित्र और आदर्श विचारों के गहन प्रभाव का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता पर आधारित महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र को प्रेरित और आलोकित करती हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

“सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading