अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री ने भारतीय डाक प्रणाली के दुनिया का सबसे बड़ा डोरस्टेप बैंकिंग नेटवर्क बनने पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया। इस लेख में जानकारी दी गई है कि किस प्रकार भारतीय डाकघर और आईपीपीबी ऑनलाइन के साथ भारत की डाक प्रणाली अब दुनिया का सबसे बड़ा डोरस्टेप बैंकिंग नेटवर्क होने के साथ-साथ सम्मान और सशक्तिकरण भी सुनिश्चित करता है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा:

“सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों से, हमारा विनम्र डाकिया वित्तीय समावेशन का अग्रदूत बन गया है। @IndiaPostOffice और @IPPBOnline के साथ, भारत की डाक प्रणाली अब दुनिया का सबसे बड़ा डोरस्टेप बैंकिंग नेटवर्क है, जो सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है।

व्यापक दृष्टिकोण को जानने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का यह लेख पढ़ें!”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading