मार्च 14, 2026

शिमला और सोलन में 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

मौसम विभाग द्वारा 1 सितंबर को शिमला और सोलन ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के चलते, जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

इस आदेश के तहत सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य सभी शिक्षण संस्थान शनिवार, 1 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और आवश्यक कार्यों के अलावा घर से बाहर न निकलें।

प्रशासन ने यह कदम लोगों की सुरक्षा और किसी भी संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिकोण से उठाया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading