मार्च 14, 2026

पंचायती राज संस्थानों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी

प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केन्द्रों की मैपिंग का कार्य 14 अगस्त, 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त, 2025 तक खण्ड स्तर पर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 08 सितम्बर, 2025 तक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। मतदाताओं का मैपिंग 17 सितम्बर, 2025 तक पूरी की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 19 सितम्बर, 2025 तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर, 2025 से 26 सितम्बर, 2025 तक ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के कार्यालय से विधानसभा वार मतदाता सूची प्राप्त की है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में उन सभी मतदाताओं की नाम होंगे जो भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची में सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि पात्र किंतु इस सूची से बाहर व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
मनमोहन शर्मा ने ज़िला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम अगस्त, 2025 को जारी आदेश की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading