सितम्बर 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मोदी ने कहा, “यह अवसर हमें भारत माता के उन वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और पराक्रम का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद!”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading