मार्च 7, 2026

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिंगापुर दौरा संपन्न

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़े (एफओसीईएफ) रियर एडमिरल सुशील मेनन की कमान में और दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 16 से 19 जुलाई 2025 तक सिंगापुर के बंदरगाह पर अपना दौरा पूरा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(5)M0S9.jpeg

इस यात्रा के दौरान एफओसीईएफ ने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के फ्लीट कमांडर से मुलाकात की। उन्‍होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों और समुद्री सहयोग को बढ़ाने के अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा की। एफओसीईएफ ने समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास पर भारतीय नौसेना के दृष्टिकोण पर अकादमिक समुदाय के साथ अनौपचारिक चर्चा भी की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(6)H2N7.jpeg

पूर्वी बेड़े के जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों ने क्रांजी युद्ध स्मारक पर एक भव्य पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(7)NANN.jpeg

दोनों नौसेनाओं के बीच व्यावसायिक बातचीत में क्रॉस-डेक दौरे, विषय-वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई) और मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधियां शामिल थीं, जिनका उद्देश्य अंतर-संचालन और आपसी समझ को मज़बूत करना था। आईएनएस शक्ति पर एक डेक रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएन के कर्मचारी, प्रतिष्ठित व्यक्ति, राजनयिक समुदाय के सदस्य और प्रवासी भारतीय समुद्री साझेदारी का उत्‍सव मनाने और उन्हें मज़बूत करने के लिए एकत्रित हुए।

सिंगापुर बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की यात्रा ने क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और समुद्री सहयोग की प्रतिबद्धता और योगदान को प्रदर्शित किया, जो क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading