अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति के अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। बी. सरोजा देवी ने विविध भूमिकताओं द्वारा कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर बनी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। अपने विविधतापूर्ण भूमिकाओं से उन्होंने कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। विभिन्न भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों में किये अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading