मार्च 8, 2026

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन

ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोटलु के ग्राम कोटलु, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह खरडहट्टी के ग्राम डुगनु के वार्ड नम्बर 03, नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 07, नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 09, विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत नंदपुर के ग्राम बैरसन, विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रडियाली के ग्राम चुहुवाल के वार्ड नम्बर 12 तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कोटला के ग्राम कोटला डगरोह में इच्छुक व्यक्ति व संस्थाएं उपरोक्त स्थान पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए ऑनलाईन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक व व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी के लिए वांछित औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति व संस्थान किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading