मार्च 7, 2026

औद्योगिक नवाचार और भांग के औषधीय उपयोग पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने व औषधीय उपयोग के मद्देनजर 11 मई शुक्रवार को गेयटी थियेटर में सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी आरंभ हो जाएगी।
दोपहर 2 बजे विभिन्न कंपनियों के हितधारक औद्योगिक नवाचार और भांग के औषधीय उपयोग से संबंधित युगांडा कल्टीवेशन प्रोजेक्ट, मेडिकल हेम्प बिजनेस, हेम्प पारिस्थितिकीय नियोजन जैसे विषयों पर प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी शिरकत करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि नशामुक्त, समृद्ध एवं खुशहाल हिमाचल की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ में सेमिनार एवं प्रदर्शनी के माध्यम से भांग के औद्योगिक और औषधीय उपयोग को लेकर हितधारक विस्तार से प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading