मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि हम भगवान विट्ठल से प्रार्थना करते हैं और हम सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

“देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की असीम शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध हो, यही कामना है।”

“आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं! हम भगवान विट्ठल से प्रार्थना करते हैं और हम सभी पर उनका आशीर्वाद बनाये रखने की कामना करते हैं। भगवान विट्ठल एक खुशहाल और समृद्ध समाज की ओर हमारा मार्गदर्शन करते रहें और हम गरीबों और वंचितों की सेवा करते रहें।“

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading