मार्च 15, 2026

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।”

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“#डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं। देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान वास्तव में असाधारण है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading