मार्च 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीसी लाल स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 मई 2022 को 37वें एयर चीफ मार्शल पीसी लाल स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे। यह व्याख्यान कार्यक्रम वायु सेना संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसे वायु सेना सभागार, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली में शाम 5 बजे आयोजित करने की योजना बनाई गई है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना संघ के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) और भारतीय वायुसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों ही वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति रहेंगे। इस व्याख्यान का पिछला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/AirChiefMarshalPCLalZKPH.jpeg

एयर चीफ मार्शल पीसी लाल को 1939 में भारतीय वायुसेना में कमीशन दिया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान के दौरान उन्हें विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया था। वर्ष 1966 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए, इन्होंने एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया। 1971 के युद्ध के दौरान 7वें वायु सेना प्रमुख के रूप में, उनका उत्कृष्ट नेतृत्व भारत की जीत और बांग्लादेश की मुक्ति के लिए एक निर्णायक पक्ष सिद्ध हुआ। दोनों युद्धों के दौरान उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 1973 में सेवानिवृत्ति के बाद, पहले उन्हें इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और बाद में एयर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading