अप्रैल 28, 2026

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया।

प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह सम्मान ग्रहण करते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत और साइप्रस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मधुर संबंधों को समर्पित किया जो साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘विश्व एक परिवार है’ के सदियों पुराने दर्शन की स्वीकृति है जो वैश्विक शांति व प्रगति के लिए इसके दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करता है।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और साइप्रस के बीच साझेदारी को मजबूत करने और विविधता लाने की नई प्रतिबद्धता के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और समृद्धि के लिए दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading