मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में भारत के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना की जिससे आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण को मजबूती मिली है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखी है जिसके अंतर्गत रक्षा उत्पादन में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामूहिक संकल्प और रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भरता व तकनीकी उत्कृष्टता की ओर ले जाने के अटूट दृढ़ संकल्प पर गर्व व्यक्त किया।

माईगवइंडिया के एक ‘एक्स’ पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में मोदी ने लिखा:

“पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। देशवासी भारत को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ जिस तरह से एकजुट हुए हैं यह देखकर खुशी होती है! #11YearsOfRakshaShakti”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading