अप्रैल 22, 2026

भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा अभियानों को बढ़ावा देने के लिए केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर समर्पित जेटी का उद्घाटन किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने 07 जून, 2025 को केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर एक नए समर्पित आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया। 76.7 मीटर की अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेजी से तैनाती और वापसी में सहायता करेगी। इससे तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव, तस्करीरोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी बढ़ेगी। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर और विझिनजाम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर पोर्ट के निकट स्थित यह जेटी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महानिदेशक परमेश शिवमणि ने नई सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इसे तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमताओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस कार्यक्रम में कमांडर, आईसीजी क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक भीष्म शर्मा के साथ विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड, केरल सरकार, केरल समुद्री बोर्ड, राज्य पुलिस, पत्तन प्राधिकारी, भारतीय सेना, अदानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading