प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण को हरित और बेहतर बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्यरत लोगों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा :
“इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपनी धरती की रक्षा करने और हमारे समक्ष आने वाली चुनौतियों पर नियंत्रण पाने की दिशा में अपने प्रयासों को और सुदृढ़ बनाएं। हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए भी जमीनी स्तर पर कार्यरत सभी लोगों की मैं सराहना करता हूं।”
