मई 8, 2026

सीडीएस रक्षा कूटनीति को सशक्त करने और वैश्विक सैन्य नेतृत्व से विचार विमर्श के लिए शांगरी-ला वार्ता 2025 में सम्मिलित होंगे

चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान इंटरनेशनल इंस्टीटयूट फॉर स्टैटजिक अफेयर्स द्वारा वार्षिक रुप से आयोजित शांगरी-ला वार्ता के 22 वे संस्करण में सम्मिलित होने के लिए 30 मई,2025 से 01 जून,2025 तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। जनरल अनिल चौहान अपने दौरे में आस्ट्रेलिया, यूरोपियन संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान शैक्षणिक जगत, थिंक टैंक और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे और “भविष्य के युद्ध और युद्धकला” विषय पर संबोधन करेंगे। इसके साथ ही श्री चौहान कार्यक्रम के भाग के रुप में विशेष सत्रों में भी भागीदारी करेंगे और “भविष्य की चुनौतियों के लिए रक्षा नवाचार समाधान” विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।

शांगरी-ला वार्ता रक्षा और सुरक्षा विषय पर एशिया का प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन है, जो दुनिया भर से रक्षा मंत्रियों, सैन्य प्रमुखों, नीति निर्माताओं और रणनीतिक विशेषज्ञों को एक मंच पर लेकर आता है। समारोह में 40 देशों से अग्रणी व्यक्ति एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर संबोधन करेंगे। यह सम्मेलन रक्षा सहयोग को सशक्त करने, आपसी सुरक्षा हितों पर विचार करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading