हिमाचल में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव
निदेशक उच्च शिक्षा डा.अमरजीत शर्मा की ओर से जारी पत्र में आदेश दिया गया है कि स्कूलों का समय सुबह सात बजे से साढ़े बारह बजे या साढ़े सात बजे से 12.50 बजे तक किया जा सकता है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों एवं जिला उपनिदेशकों को लिखे पत्र के मुताबिक इन आदेशों को उच्च प्राथमिकता देनी होगी।