मई 2, 2026

खनन रक्षक की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 मई को पुलिस मैदान में

ज़िला सोलन में खनन रक्षक की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 मई, 2025 को पुलिस मैदान सोलन में प्रातः 07.00 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव हरविंदर सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेने के लिए डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने सभी पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया कि इस परीक्षण के लिए निर्धारित स्थान, समय व तिथि पर सम्पूर्ण मूल दस्तावेज़ों के साथ पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं।
हरविंदर सिंह ने कहा कि इस परीक्षण के लिए 196 पात्र उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार खनन निरीक्षक विशाल वर्मा के मोबाईल नम्बर 79867-06048 तथा सहायक खनन निरीक्षक जगदीप सिंह के मोबाईल नम्बर 92055-60671 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading