मार्च 11, 2026

प्रदेश सरकार सुनिश्चित बना रही महिला सशक्तिकरणः सुखराम चौधरी

बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को किया लाभान्वित

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैाधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियांे को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हांे। सुखराम चैाधरी आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुखराम चैाधरी ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के एक समान अवसर प्रदान करें।

उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 21-21 हजार रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने यह राशि रब नूर पुत्री श्रीमती मनदीप कौर ग्राम भांग्ला, दिव्या पुत्री दर्शन सिंह ग्राम राजपुरा, हर्षिता पुत्री महेंद्र सिंह ग्राम राजपुरा तथा दीपाली पुत्री दविंदर सिंह ग्राम राजपुरा को यह एफडी प्रदान की।
उन्होंने शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि सुषमा पुत्री लाजो देवी ग्राम धुंधली, गुरप्रीत कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कलां, जसवीर कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कला, दीक्षा पुत्री श्रीमती सुरजीत सिंह ग्राम ढांग उपरली, परमजीत कौर, कुलवीर कौर ग्राम दभोटा को एफडी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान के लाभार्थियों मधु बाला, प्रियंका, अंजना, नीजो देवी तथा सविना को 51-51 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 10 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनेक्शन वितरित किए गए।
इस अवसर पर नवजात शिशुओं को ऊर्जा मंत्री के कर कमलों द्वारा अनपराशन तथा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म के तहत फल वितरित किए गए।
सुखराम चैाधरी ने इस अवसर पर आम का पौधा भी रोपा।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई।
इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, जल शक्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading