मार्च 10, 2026

फरवरी 2025 में ईएसआई योजना के तहत 15.43 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत

25 वर्ष की आयु तक के 7.36 लाख युवा कर्मचारी नए पंजीकरण का हिस्सा बने
ईएसआई योजना में 3.35 लाख महिला कर्मचारी पंजीकृत हुई
फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत 23,526 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत
फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारी पंजीकृत हुए

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि फरवरी, 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। फरवरी, 2025 में 23,526 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

मदफरवरी 2024फरवरी 2025वृद्धि
मौजूदा सभी कर्मचारी जिन्होंने माह के दौरान योगदान किया2,91,38,3952,97,04,6145,66,219

आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 15.43 लाख कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.7 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

साथ ही, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण दर्शाता है कि फरवरी, 2025 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.35 लाख रहा है। इसके अलावा, फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत कुल 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को अपने लाभ पहुंचाने की कर्मचारी राज्य बीमा निगम- ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पेरोल आंकड़े अनंतिम है क्योंकि आंकड़े सृजन एक सतत अभ्यास है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading