मई 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र प्रकाश पर्व पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र प्रकाश पर्व पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और दयालु सेवा का प्रतीक है, जो अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में अडिग थे।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री गुरु तेग बहदुर जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर, मैं हमारे देश के महानतम आध्यात्मिक अग्रदूतों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलियां अर्पित करता हूँ। उनका जीवन साहस और दयालु सेवा का प्रतीक है। वे अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अडिग रहे। उनकी शिक्षाएं हमें उस समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती रहें, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading