मार्च 7, 2026

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की जयंती पर आयोजित समारोह

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल 2025 को आस्था, वरिष्ठ नागरिक गृह, तुगलकाबाद, दिल्ली में उनकी प्रतिमा का अनावरण एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड और एयर मार्शल जगजीत सिंह (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वायु सेना एसोसियशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर रितु गर्ग, अध्यक्ष एएफएफडब्ल्यूए (आर), आईएएफ के दिग्गज और वायु सेना स्टेशन, तुगलकाबाद के कर्मी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा के अनावरण के रूप में उनको एक श्रद्धांजलि थी, जो उनके अडिग साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। दर्शकों को 1965 के युद्ध के दौरान वायुसेना प्रमुख के रूप में दिखाए गए उनके रणनीतिक कौशल और अडिग संकल्प की याद दिलाई गई। उनके नेतृत्व में भारतीय वायु सेना ने अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी बख्तरबंद हमले को कुचलने के लिए निर्णायक क्लोज एयर सपोर्ट प्रदान किया, जिसने युद्ध जिसने युद्ध कि दिशा भारत के पक्ष में मोड़ दिया। वे भारतीय वायुसेना के एकमात्र फाइव स्टार अधिकारी हैं, जो अपने आप में एक संस्था हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव एक प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एओसी-इन-सी, मेंटेनेंस कमांड और अध्यक्ष एएफएफडब्ल्यूए (आर) ने भी वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनके कुशल छेन की जानकारी ली। वायु सेना के कर्मियों को उन दिग्गजों से संवाद करने का अवसर मिला, जिन्होंने मार्शल अर्जन सिंह के साथ सेवा की थी। उनके जीवन के वास्तविक अनुभवों ने इस महान व्यक्तिव की वीर गाथाओं को पुनर्जीवित कर दिया।

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की जयंती पर आयोजित समारोह

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading