नवम्बर 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की

दोनों नेताओं ने जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर-सुरक्षा के क्षेत्रों सहित इस भागीदारी को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौते को पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.